ओबरा: आईआईटी-बीएचयू में लौवा नदी के पुनरोद्धार का खाका पेश, डीपीओ को मिला प्रमाण-पत्र, संरक्षण और जलप्रवाह पर जोर
Obra, Sonbhadra | Sep 28, 2026 विश्व नदी दिवस के अवसर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-बीएचयू), वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में जनपद सोनभद्र की छोटी नदी लौवा के पुनरोद्धार के लिए तैयार कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया।कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश की ओर से किया गया।