मेदिनीनगर (डालटनगंज): कांग्रेस अग्रणी संगठन की बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देने का निर्णय, गांव-गांव पहुंच बनाने का संकल्प
पलामू जिला कांग्रेस अग्रणी संगठन के तत्वावधान में जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अग्रणी संगठन प्रभारी रामदेव यादव के नेतृत्व में रविवार दोपहर 4 बजे तक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधानसभा प्रभारी अमित साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला कुमारी उपस्थित रहीं।