जौनपुर: जौनपुर में निकली हर घर तिरंगा बाइक रैली
जौनपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस लाइन परिसर से बाइक रैली निकाली गई। खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।