कुर्था: अरवल में आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम
Kurtha, Arwal | Aug 13, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर जिले के 852 आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती माला कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका एवं प्रखंड समन्वयकों ने भाग लिया।