कुलपहाड़: विधायक निधि से लगी हाईमास्ट लाइटें बनीं शोपीस, चौक-चौराहों पर छाया अंधेरा
कस्बा पनवाड़ी और विकासखंड क्षेत्र में विधायक निधि से लाखों रुपये की लागत से लगाई गई हाईमास्ट और एलईडी फ्लड लाइटों की बदहाली सामने आई है। लंबे समय से कई लाइटें बंद पड़ी हैं, जिसके चलते शाम ढलते ही प्रमुख चौराहों और मार्गों पर अंधेरा छा जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।