महिला कार चालक को रोकना ट्रेफिक पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास
कार चालक के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा का मुकदमा किया दर्ज
( अजमेर न्यूज़ )
अजमेर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर एक महिला कार चालक को रोकना पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र के मॉल के पास एक महिला यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ा रही थी । जिस पर वहाँ ड्यूटी पर तैनात ट्रेफिक पुलिस के हेडकांस्टेबल ने रोका और फोटो खींचने का प्रयास किया तो महिला ने गाड़ी स्पीड से आगे बढ़ा दी । अगर पुलिसकर्मी साइड नहीं होता तो महिला चालक उस पर वाहन चढ़ा देती ।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला कार चालक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करती नजर आ रही है।
पुलिसकर्मी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि एक महिला कार चालक ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अवहेलना करते हुए वहां से गुजर रही थी। जब महिला को नियमों का उल्लंघन करते देखा, तो उसने कार को रुकने का इशारा किया और हाथ दिया।
पुलिसकर्मी के रोकने से नाराज महिला कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार को और बढ़ा दी और पुलिसकर्मी के ऊपर ही कार चढ़ाने का प्रयास किया । महिला की इस दबंगई और खतरनाक हरकत को देखकर वहां मौजूद लोग भी चौंक गए दंग । इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल फोन से महिला की इस करतूत का वीडियो बना लिया।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग महिला कार चालक के इस गैर-जिम्मेदाराना और कानून विरोधी रवैये की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
( अजमेर न्यूज़)
9351087614
#ajmer #news #traffic #ladydriver #hitundrun