बकानी: बकानी में धूमधाम से निकली जल झूलनी एकादशी की शोभायात्रा, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
बकानी में धूमधाम से निकली जल झूलनी एकादशी की शोभायात्रा, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब बकानी। कस्बे में मंगलवार को जल झूलनी एकादशी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों से भगवान के देव विमन को सजाकर बाजार चौक में एकत्रित किया गया। यहां से सभी देव विमानो की बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों एवं अखाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।