कासगंज: स्वतंत्रता दिवस पर फरीदनगर में होगी जिला स्तरीय ओपन क्रॉस कंट्री दौड़, ट्रायल में 16 अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
जिला खेल कार्यालय के द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 6 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर, सोरों में जिला स्तरीय ओपन महिला/पुरुष क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित होगी। इच्छुक खिलाड़ी आधार कार्ड के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। इसी को लेकर सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में बैडमिंटन, कुश्ती, क्रिकेट, कबड्डी व खो-खो में कुल 16 अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।