रातू: सीट बेल्ट लगाएं, सुरक्षित रहें’ अभियान में 1211 लोगों को किया जागरूक
Ratu, Ranchi | Sep 30, 2026 रांची। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से रांची यातायात पुलिस की ओर से मंगलवार को सात दिवसीय सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के दूसरे दिन ‘सीट बेल्ट लगाएं, सुरक्षित रहें’ अभियान चलाया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में शहर और रिंग रोड के 13 प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाया गय