सांगोद क्षेत्र में विद्युत विभाग की ओर से 400 केवी जीएसएस जोगड़ी से 220 केवी लाइन के कार्य के चलते मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को विद्युत आपूर्ति बंद रखने की सूचना जारी की गई है। विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने सोमवार को सांय 5बजे बताया कि सुबह 8 बजकर 30 मिनट से शाम 6 बजे तक 33 केवी हींगी और 33 केवी बोरिना कलां लाइन का शटडाउन रहेगा।