परसिया: इकलहरा में सरपंच-सचिव के खिलाफ नौवें दिन भी अनशन जारी, वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग
ग्राम पंचायत इकलहरा में सरपंच सचिव के खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन नौवे दिन भी जारी रहा। शनिवार को 11 बजे आंदोलन स्थल पर शिवराम साहू अनशन पर बैठे। सरपंच और सचिव के खिलाफ लगाए गए वित्तीय अनियमितताएं एवं भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर क्रमिक अनशन किया जा रहा है । ेउपसरपंच , पंच , ग्रामीणों ने बस स्टैंड इकलहरा में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की है।