सारठ: सारठ प्रखंड में BDO सीके सिंह ने BLO पर्यवेक्षकों संग की बैठक, CEO के निर्देशों से कराया अवगत
Sarath, Deoghar | Aug 11, 2026 BDO सीके सिंह ने मंगलवार शाम 4 बजे सारठ प्रखंड में BLO के पर्यवेक्षकों संग बैठक करके SIR में दावे व आपत्ति प्रक्रिया की जानकारी दी। बताया कि CEO से मिले निर्देश के आलोक में BLO पर्यवेक्षकों को बैठक में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं आमलोगों से अपील करते कहा कि दावा व आपत्ति से संबंधित नोटिस मिलने पर संबंधित मतदाता जरूरी दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि में पहुंचे।