बकानी: बकानी पंचायत समिति का प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित, बदले राजनीतिक समीकरण
बकानी पंचायत समिति प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित, बदले राजनीतिक समीकरण बकानी। पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर हुई आरक्षण लॉटरी में बकानी पंचायत समिति का प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और संभावित महिला दावेदारों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।