पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय के मेन स्विच में शॉट सर्किट से आग, अफरा-तफरी के बाद सूझबूझ से काबू
प्रखंड कार्यालय पोड़ैयाहाट में गुरुवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब मेन स्विच में शॉट सर्किट से आग लग गई।देखते ही देखते धुवां फैलने लगा। सूझ बूझ का परिचय देते हुए एक कर्मचारी ने अग्निशामक यंत्र का प्रयोग किया।कुछ देर बाद पुनः आग भड़क।गई।फिर सूखे बालू से आग पर काबू पाया ।तब तक बिजली विभाग के कर्मचारी भी आ चुके थे। और उन्होंने सारे कनेक्शन को काट दिया ।