अंबाह: पोरसा रोड, तोर पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव; पुलिस जांच में जुटी
Ambah, Morena | Oct 5, 2026 अंबाह। पोरसा रोड स्थित तोर पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह झाड़ियों में प्रेमपाल सिंह (50) का शव मिला। परिजनों के अनुसार वह 3 अक्टूबर की शाम घर से बिना बताए चले गए थे। सोमवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने शव की सूचना दी। परिजन उन्हें सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी।