गुरूर: ग्राम बोड़रा से भानपुरी तक मुख्य मार्ग अत्यंत जर्जर, डामरीकरण के लिए विभाग का ध्यान नहीं
Gurur, Balod | Aug 2, 2026 इस मार्ग से आवागमन को सुगम बनाने तथा मार्ग का नवीनीकरण हेतु कई बार विभागीय अधिकारियो को अवगत कराया जा चुका है। जनदर्शन एवं सुशासन तिहार मे भी इस संबंध मे अवगत कराकर डामरीकरण हेतु मांग की गई है लेकिन अब तक जर्जर सड़क की मरम्मत नही होने का खामियाजा वर्तमान मे क्षेत्रवासियो को भुगतना पड़ रहा है।