कैराना: कांधला पुलिस ने चोरी हुई बाइक को लावारिस हालत में बरामद किया, आरोपी की तलाश शुरू
Kairana, Shamli | Sep 26, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली—सहारनपुर हाईवे के निकट से पिछले दिनों एक बाइक चोरी की घटना हुई थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस बाइक व आरोपी की तलाश में जुटी थी। शनिवार शाम करीब चार बजे मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की बाइक को पुलिस ने इदरीश बैग विहार स्थित कब्रिस्तान के निकट झाड़ियों से बरामद कर लिया है। बाइक लावारिस अवस्था में खड़ी मिली।