नावकोठी: विष्णुपुर में लापरवाही से बाइक चलाकर व्यक्ति को जख्मी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, कोर्ट भेजा
लापरवाही से बाइक चलाकर विष्णुपुर पंचायत सरकार भवन के निकट एक व्यक्ति को जख्मी करने के आरोपी खगड़िया जिला के भदास के वीरेंद्र सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे बेगूसराय कोर्ट भेज दिया है। थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि इस सिलसिले में मुखिया पुत्र चंदन कुमार जख्मी हो गए थे और उसके भाई के लिखित आवेदन के आलोक में कार्रवाई की गई है।