मंडला: चितापखना से टिकरा चलनी तक सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Mandla, Mandla | Aug 12, 2026 विकासखंड घुघरी अंतर्गत ग्राम टिकरा चलनी के ग्रामीणों ने बुधवार तीन बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चितापखना मुख्य मार्ग से टिकरा चलनी तक सड़क निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव घुघरी मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है और आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।