कामां: कामां में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा का हुआ सम्मान
कामां के देवी गेट मोहल्ला स्थित पूरन धेड़ू के निवास पर नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा सहित पार्षदों और उनके परिवारजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सभी का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। समारोह में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। अध्यक्ष को लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया। शनिवार शाम 4 बजे कार्यक्रम हुआ आयोजित।