खानपुर: खानपुर कस्बे के कृषि उपज मंडी परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर SDM ने किया ध्वजारोहण, प्रतिभाओं का किया सम्मान
खानपुर कस्बे के कृषि उपज मंडी परिसर में 80 स्वतंत्रता दिवस पर आज शनिवार को सुबह 9 के लगभग उपखंड अधिकारी खानपुर रजत कुमार ने ध्वजारोहण किया इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को सलामी भी दी गई। कस्बे के सभी सरकारी निजी विद्यालय के बच्चों द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।