Public App Logo
#अल्मोड़ा में राहुल गाँधी की रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह ............. #RahulGandhi करीब ढाई साल बाद दो दिवसीय #उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। अल्मोड़ा में आयोजित परिवर्तन का शंखनाद रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे हैं। राहुल गांधी अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा उनके कोटद्वार में दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से मिलने की भी चर्चा है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब उत्तराखंड कांग्रेस संगठनात्मक चुनौतियों और अंदरूनी खींचतान से जूझ रही है। ऐसे में इस दौरे को कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है। #RahulGandhi #uttarakhand #almorarally #Congress #Pauri #Politics #UttarakhandNews #BreakingNews #shorts #trendingnews - Almora News