झाझा: झाझा-सिमुलतला मार्ग पर नारंगजो पुल के पास नदी में उफान, सड़क पर पानी की धार में फंसी कार
Jhajha, Jamui | Sep 26, 2026 लगातार हो रही बारिश से नारंगजो पुल के पास नदी उफान पर है। नदी का पानी सड़क के ऊपर से तेज धार में बहने के कारण झाझा-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। शुक्रवार देर शाम तेज धार में एक कार फंस गई। चालक को सड़क का सही अंदाजा नहीं होने से वाहन पानी में फंस गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से कार नदी में पलटने से बच गई। स्थानीय लोगों ने एक पिकअप वाहन को मदद से