सिरसागंज: नसीरपुर पुलिस की कार्रवाई, 7 मुकदमों में दर्ज सक्रिय अपराधी को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नसीरपुर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधी कूका उर्फ सर्वेश पुत्र महताब सिंह, निवासी ग्राम हरिहा, थाना नसीरपुर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को बहोरीडाडा से गढ़ी डूडपुर रोड पर गिरफ्तार किया गया। कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा जिंदा कारतूस के साथ बरामद हुआ।