शामली: शामली के दयानंदनगर में मेडिकल स्टोर संचालक पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Shamli, Shamli | Oct 1, 2026 गुरूवार को शामली शहर के मोहल्ला दयानंदनगर में नाला पटरी पर स्थित एक मेडिकल स्टोर की बताई जा रही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में दुकान में लाठी—डंडे लेकर पहुंचे कई युवक मेडिकल स्टोर संचालक पर ताबड़तोड़ हमला करते नजर आ रहे हैं। घटना 29 सितंबर की बताई जा रही है। अटल विहार निवासी अमित पुत्र वेदप्रकाश ने घटना के संबंध में पुलिस से शिकायत की है।