निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा के छोटी सादड़ी मार्ग पर खुला विद्युत बॉक्स, जमीन से कम ऊंचाई पर खुले तार, हादसे का खतरा
बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा के छोटी सादड़ी मार्ग पर कालिका गैस गोदाम के पास डिवाइडर पर लगा विद्युत MCB बॉक्स खुला पड़ा है। बॉक्स का दरवाजा नहीं होने से अंदर के विद्युत उपकरण और तार खुले नजर आ रहे हैं। बॉक्स जमीन से कम ऊंचाई पर होने के कारण छोटे बच्चों और राहगीरों के संपर्क में आने की आशंका है। व्यस्त मार्ग होने से स्थानीय लोगों ने विद