गिरिडीह: पचम्बा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़कर घर में जा घुसी, मची अफरा-तफरी
पचम्बा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह में शुक्रवार सुबह 8 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़ते हुए एक घर में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार तेलोडीह की है। दुर्घटना के दौरान एक व्यक्ति बाइक से उतर ही रहा था, तभी वह अनियंत्रित कार की चपेट में आ गया। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट लगी।