भानपुरा: हारे का सहारा सेवा समिति ने विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री बांटकर शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाया
हारे का सहारा सेवा समिति मध्यप्रदेश द्वारा एक प्रेरणादायी सेवा कार्य का आयोजन किया गया। हारे का सहारा सेवा समिति, भानपुरा एवं हिम्मत रोड लाइंस, सूरत के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय, बड़ोदिया में विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर बच्चों को स्कूल बैग, कॉपियां, पेंसिल, रबर, कटर एवं पानी की बोतलें प्रदान की गईं।