Public App Logo
🚨 स्वास्थ्य मंत्री के सामने उठी PHC की बदहाली की गूंज, सपा प्रवक्ता ने दिखाया जमीनी सच #देवरिया दौरे पर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का ध्यान सपा प्रवक्ता मनीष सिंह ने रामपुर कारखाना विधानसभा के अंतिम गांव प्यासी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित किया। मनीष सिंह ने कहा कि प्यासी PHC की दुर्दशा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर पेश करती है। उनका आरोप है कि केवल प्यासी ही नहीं, बल्कि अधिकांश ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव और अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़े अंतर की बात करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा जता रही है। #Deoria #PiyasiPHC #ManishSingh #BrijeshPathak #HealthDepartment #RampurKarkhana #UPPolitics #AkhileshYadav #DeoriaPost #BreakingNews Part 3 - Salempur News