कोलायत: कोलायत पुलिस ने टैक्सी चालक को मिर्च पाउडर डालकर लूटने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोलायत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टैक्सी चालक से लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई टैक्सी और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। आरोपियों से वारदात के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार 21 जुलाई 2026 को रात के समय खाखुसर की रोही में टैक्सी चालक से लूट की वारदात हुई थी।