कोलायत: 28 वर्ष की राष्ट्रसेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सूबेदार भंवर सिंह देवड़ा, कोलायत के हिराई में हुआ भव्य स्वागत
भारतीय सेना में 28 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए सूबेदार भंवर सिंह देवड़ा के बीकानेर से नोखड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नोखड़ा पहुंचते ही हिराई गांव से बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों, गाड़ियों और डीजे के साथ स्वागत रैली निकालकर पूर्व सैनिक का अभिनंदन किया।