ब्यौहारी: ब्यौहारी में आप जिला उपाध्यक्ष ने निकाली तिरंगा यात्रा
ब्यौहारी में आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मृगेंद्र सिंह गुड्डू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली टंकी तिराहा से शुरू होकर रेलवे तिराहा पहुंची और वापस टंकी तिराहा पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ सहभागिता की। रैली का वीडियो रविवार सुबह करीब 8 बजे सामने आया।