मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज में बाइक पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के लॉटपोरी गांव के पास गुरुवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा देर शाम करीब 7:15 बजे हुआ, जब बाइक संख्या JH03 AS 9573 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ से जा टकराई।