डौण्डीलोहारा: डौंडी लोहारा में 800 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य अमर तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बालोद एवं नगर इकाई डौंडीलोहारा के तत्वावधान में मंगलवार को अमर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 800 मीटर लंबे तिरंगे के साथ नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, एबीवीपी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।