रफीगंज: रफीगंज की एक युवती ने दुष्कर्म के मामले में कराई प्राथमिकी दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, छह लोग बने नामजद आरोपी
रफीगंज के एक गांव की 23 वर्षीय युवती ने ममेरे भाई समेत छह लोगों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी इश्तखार अहमद उर्फ राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बुधवार संध्या 5 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई जारी है।