हरिहरगंज: गांधी-शास्त्री जयंती पर अष्टविनायक क्लासेस के छात्रों ने गया में बौद्ध धर्मस्थलों का किया शैक्षणिक परिभ्रमण
महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को हरिहरगंज-संडा बॉर्डर स्थित अष्टविनायक क्लासेस के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया। छात्र-छात्राएं बोधगया पहुंचे, जहां उन्होंने बोधि मंदिर, जापानी मंदिर, श्रीलंकाई मंदिर, थाई मंदिर सहित विभिन्न बौद्ध स्थलों का दर्शन किया।