🚨 सवाईपुर में नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई
🚔 बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आई-20 कार से 27.228 किलो डोडा चूरा बरामद किया।
👮♂️ पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर कार चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी में कार की डिक्की से दो कट्टों में भरा डोडा चूरा बरामद हुआ।
⚖️ फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।
👉 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए @bhilwarafocus को फॉलो करें।
#SawaiPur #Bhilwara #RajasthanFocus #BreakingNews #CrimeNews PoliceAction DodaChura NDPSAct RajasthanPolice BhilwaraNews DrugSmuggling LatestNews