चौरीचौरा: सिंहोरवा में नदी का जलस्तर बढ़ा, विधायक ने संभाला मोर्चा
विधानसभा क्षेत्र के सिंहोरवा गांव में नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। पानी बढ़ने के कारण प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।