वारासिवनी: सत्संग से लौटते युवक पर पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, 3 आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
ग्राम रजेगांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक बस्तन लिल्होरे पर कुल्हाड़ी व लकड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार 1 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे पंकज नागपुरे, अनिल खरे और प्रकाश खरे ने मोटरसाइकिल रोककर वार किए। घायल को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट भेजा गया। वारासिवनी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज