टिकारी: मऊ के गुलजारबाग में 6 वर्षीय बच्चे की आहर में डूबकर मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Tikari, Gaya | Aug 16, 2026 मऊ थाना क्षेत्र के गुलजारबाग में 6 वर्षीय बच्चे की आहर में डूबने से रविवार संध्या मौत हो गई। सूचना के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने टिकारी कुर्था सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान कौशल कुमार के पुत्र रौशन कुमार से हुई है। रौशन आहार के समीप खेल रहा था। रात के समय वह नहीं लौटा तब सभी को आशंका हुई। बाद में गोताखोर ने शव बाहर निकाला।