जांजगीर-चांपा जिले में नामी कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी यानी HP के नाम और पैकिंग में डुप्लीकेट तेल बेचने की शिकायत पर सिटी कोतवाली और चांपा पुलिस ने तीन दुकानों पर रेड की।