मुंगावली: मुंगावली पुलिस ने नवीन गल्ला मंडी के सामने रामनगर में कच्ची शराब बेचने पर 19 वर्षीय विवाहिता पर किया मामला दर्ज
मुंगावली पुलिस को बुधवार को शाम लगभग सात बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि नवीन गल्ला मंडी के सामने रामनगर में कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से भातपुरा निवासी हाल निवास रामनगर 19 वर्षीय विवाहिता कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर बुधवार को शाम लगभग 7:30 बजे आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया|