सेगांव: खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर तूफान वाहन सड़क से उतरा, पावागढ़ से लौट रहे सभी यात्री सुरक्षित, बड़ा हादसा टला
*सेगांव में बड़ा हादसा टला: खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर तूफान वाहन सड़क से नीचे उतरा, पावागढ़ से लौट रहे सभी यात्री सुरक्षित* *सेगांव।* खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर आज तड़के करीब 4 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार तूफान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।