गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट, डीएम ने दिए सतर्कता के निर्देश
नेपाल से होकर बहने वाली नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका के बीच मोतिहारी जिला प्रशासन ने गंडक नदी से जुड़े क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है।बाल्मीकि नगर बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने और अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने की स्थिति में गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। इसे देखते हुए अरेराज, संग्रामपुर, केसरिया और पहाड़पुर अंचल को विशेष रूप से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।।।।।।। #todays24crimenews #MotihariNews #trasdi #hightalert #vayaral