रामसनेही घाट: किसान नेता स्वर्गीय मुकेश सिंह की जयंती दरियाबाद में मनाई गई, मरीजों को फल वितरित किए गए और पौधारोपण किया गया
किसान नेता स्वर्गीय मुकेश सिंह की जयंती दरियाबाद में मनाई गई। सीएचसी मथुरा नगर में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए हैं। साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम वर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है। इस अवसर पर हौसला प्रसाद वर्मा संतोष यादव मनीराम गुप्ता पुत्तीलाल जयसिंह यादव धर्मराज सुनील और राम सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।