इगलास: इगलास गोरई मार्ग पर दौड़ लगाने गए युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
Iglas, Aligarh | Oct 3, 2026 इगलास गोरई मार्ग पर शनिवार सुबह एक हादसे में 19 साल के युवक रामवीर कुशवाह पुत्र बनवारी लाल, निवासी किला गोरई की मौत हो गई। वह सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों ने बताया कि रामवीर रोज की तरह सुबह करीब 4 बजे दौड़ने निकला था। इसी दौरान विश्वमित्रपुरी स्थित कोल्ड स्टोर के सामने अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।