नोखा: जसरासर पुलिस ने 40 सेंटीमीटर लंबा धारदार छुरा किया ज़ब्त, आरोपी फरार
Nokha, Bikaner | Oct 2, 2026 जसरासर पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए रोही जसरासर के कच्चे रास्ते से 40 सेंटीमीटर लंबा धारदार लोहे का छुरा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार एएसआई रवींद्रसिंह पुलिस जाप्ते के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति हाथ में धारदार छुरा लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी छुरा मौके पर फेंककर झाड़ियों की आड़ ले