बरेली: रामगंगा के कटान से गोविंदपुर पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
बरेली के फरीदपुर तहसील के ग्राम गोविंदपुर में रामगंगा नदी के लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस साल नदी गांव के पूरब की ओर तेजी से कटान कर रही है, जिससे कृषि भूमि को नुकसान पहुंच रहा है और पहले कराया गया कटान निरोधक कार्य भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, वर्ष 2025-26 में गांव को कटान से बचाने के