सबलगढ़: शराब ठेकदार के लड़कों ने 37 पेटी शराब पकड़ी, केस सिर्फ 25 पेटी पर; बाइक रात में छोड़ने का आरोप
रामपुरकलां थाना पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई सवालों के घेरे में है। एक ही रात सेमना और जोंसिल में अवैध शराब पकड़े जाने की बात सामने आई, लेकिन पुलिस ने जोंसिल की 25 पेटी शराब के मामले में ही दो आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया। सेमना से पहले पकड़ी गई 7 पेटी शराब के मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी नहीं मिला है, इसलिए अभी प्रकरण दर्ज नहीं किया गया।