चौरीचौरा: पैमाइश का पत्थर उखाड़कर फेंकने के मामले में दर्ज हुआ केस
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के महदेवा जंगल गांव में भूमि की पैमाइश के बाद लगाए गए पत्थरों को उखाड़कर फेंकने और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।महदेवा जंगल निवासी रामवृक्ष ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके नाम गाटा संख्या 378 में 0.043 हेक्टेयर भूमि दर्ज है।